2 अगस्त 2017 - 18:33
डोनाल्ड ट्रम्प ने व्हाइट हाउस की संज्ञा कूड़ेदान से की!!!

ट्रम्प ने गत महीने ही अमेरिका की राजनैतिक और सामजिक ज़िंदगी को गटर समान बताते हुए इस की सफाई की ज़रूरत पर बल दिया था और इसकी शुरुआत मीडिया चैनलों पर अंकुश लगाने से करने की बात की थी ।

अबनाः प्राप्त जानकारी के अनुसार न्यूजर्सी की खेल पत्रिका गोल्फ के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने व्हाइट हाउस को कूड़ेदान बताया है । ट्रम्प से पूछा गया कि वह छुट्टियों के दिनों में यहाँ इतना क्यों आते हैं तो उन्होंने कहा कि क्यूंकि व्हाइट हाउस एक कूड़ेदान है । इस पत्रिका का कहना है कि हालाँकि व्हाइट हाउस इन खबरों और इस मुलाक़ात का भी खंडन कर देगा । ट्रम्प ने गत महीने ही अमेरिका की राजनैतिक और सामजिक ज़िंदगी को गटर समान बताते हुए इस की सफाई की ज़रूरत पर बल दिया था और इसकी शुरुआत मीडिया चैनलों पर अंकुश लगाने से करने की बात की थी ।
..................