अबनाः सीरिया विदेश मंत्रालय ने संयुक्त राष्ट्र संघ और सुरक्षा परिषद् को पत्र लिख कर देश भर में अमेरिकी युद्ध अपराधों का ब्यौरा दिया । सीरिया विदेश मंत्रालय ने संयुक्त राष्ट्र के जनरल सेक्रेटरी और सुरक्षा पारिषद को लिखे पत्र में दाइश के विरुद्ध संघर्ष के नाम पर बने अमेरिकी गठबंधन के अपराधों से पर्दा उठाते हे कहा कि यह गठबंधन हलब , हस्का, रक़्क़ा और दैरुज़्ज़ोर में आम नागरिकों के खिलाफ निरंतर युद्ध अपराधों में लिप्त है । दमिश्क़ ने अपने पत्र में लिखा कि सुरक्षा परिषद सभी सदस्य देशों को अंतर्राष्ट्रीय कानूनों का सम्मान और शांति बनाये रखने के लिए बाध्य करे । दमिश्क़ ने कहा कि अमेरिका सीरिया को अशांत करने , आतंकी संगठनों की सहायता तथा इस्राईली हितों की रक्षा के लिए सीरिया में हिंसक और आतंकी कार्यवाही कर रहा है । ज्ञात रहे कि अमेरिकी हमलों में अब तक हज़ारों बेगुनाह सीरियन नागरिकों की मौत हो चुकी है।
31 जुलाई 2017 - 18:35
समाचार कोड: 845342
अमेरिका सीरिया को अशांत करने , आतंकी संगठनों की सहायता तथा इस्राईली हितों की रक्षा के लिए सीरिया में हिंसक और आतंकी कार्यवाही कर रहा है ।