अबनाः प्राप्त जानकारी के अनुसार लेबनान के प्रतिरोधी आंदोलन हिज़्बुल्लाह के प्रमुख हसन नसरुल्लाह ने कहा है कि हिज़्बुल्लाह आतंक के विरुद्ध जंग में निर्णायक जीत के निकट पहुँच चुका है । हसन नसरुल्लाह ने अपने भाषण में क़ुद्स आंदोलन के लिए फिलिस्तीनी जनता का अभिवादन और शुक्रिया अदा किया । उन्होंने किसी भी संकट के समय फिलिस्तीनी और लेबनान प्रतिरोधी आंदोलन के कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग के ऐलान पर यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन प्रमुख अब्दुल मलिक अलहौसी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अरब जगत में क़ुद्स के लिए सबसे विशाल रैली यमन की जनता ने ही आयोजित की है । हिज़्बुल्लाह के जनरल सेक्रेटरी हसन नसरुल्लाह ने कहा कि वह ट्रम्प के हालिया बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देंगे क्यूंकि अमेरिका यात्रा पर गया लेबनानी दल संकट में पड़ सकता है । नसरुल्लाह ने कहा कि अरसाल में वहाबी आतंकवादी संगठन के विरुद्ध युद्ध छेड़ना लेबनान का आंतरिक मामला तथा हमारा अपना फैसला था रूस, ईरान या सीरिया का नहीं । हमने १०० किलोमीटर वर्ग में फैले इस क्षेत्र में आतंकियों के विरुद्ध मोर्चा खोला है यहाँ २५०० मीटर ऊंची कई चोटियां हैं । हमारा उद्देश्य केवल अपने नागरिकों कि सुरक्षा सुनिश्चित करना है तथा हम इस क्षेत्र को आतंकियों से मुक्त कराने के बाद लेबनान सेना को सौंप देंगे ।
27 जुलाई 2017 - 18:25
समाचार कोड: 844564
अरब जगत में क़ुद्स के लिए सबसे विशाल रैली यमन की जनता ने ही आयोजित की है ।१०० किलोमीटर वर्ग में फैले इस क्षेत्र में आतंकियों के विरुद्ध मोर्चा खोला है यहाँ २५०० मीटर ऊंची कई चोटियां हैं । हमारा उद्देश्य केवल अपने नागरिकों कि सुरक्षा सुनिश्चित करना है