यमन सेना और अंसारुल्लाह आंदोलन ने सऊदी अतिक्रमणकारियों और तेल रिफाइनरी की ओर बुर्कान H2 मिसाइल दाग़ने के बाद एक बयान जारी करते हुए कहा है कि सऊदी अत्याचारों के जारी रहने के रूप में उनका अगला निशाना आले सऊद की तेल रिफाइनरियां होंगी । यमन आंदोलन ने कहा कि यह मिसाइल हमले आले सऊद के उन अत्याचारों का जवाब है जिसमे उन्होंने यमनी बंदियों को प्रताड़ित करते हुए निर्मम हत्या करने के बाद उनके सर धड़ से अलग कर दिया है । यंबा रिफाइनरी के बिजली यूनिट में मिसाइल हमले के कारण लगी आग पर प्रतिक्रिया देते हुए इस बयान में कहा गया है कि हम दुश्मनों से वादा करते है कि वह कड़ाके की सर्दी में भी ऐसी ही गर्मी और चढ़ते तापमान का मज़ा चखेंगे । ज्ञात रहे कि यंबा रिफाइनरी में अंसारुल्लाह आंदोलन के मिसाइल हमले के बाद इस रिफाइनरी की पॉवर सप्लाई बंद हो गयी थी ।
23 जुलाई 2017 - 14:34
समाचार कोड: 843782
यमन सेना और अंसारुल्लाह आंदोलन ने सऊदी अतिक्रमणकारियों और तेल रिफाइनरी की ओर बुर्कान H2 मिसाइल दाग़ने के बाद एक बयान जारी करते हुए कहा है कि सऊदी अत्याचारों के जारी रहने के रूप में उनका अगला निशाना आले सऊद की तेल रिफाइनरियां होंगी ।