23 जुलाई 2017 - 14:30
मूसेल के बाद तलअफर में आईएस आतंकियों का अंत नज़दीक।

तलअफ़र को आज़ाद कराने का मिशन तिकरित की तरह बहुत आसान और सरल होगा क्यूंकि यहाँ आतंकियों के लिए मानव ढ़ाल के रूप में प्रयोग करने के लिए सिर्फ अपना ही परिवार है कोई और नहीं

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूसेल के पश्चिम में स्थित तल अफर में वहाबी आतंकी संगठन दाइश की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है । इराकी सेना मूसेल के बाद दाइश के अधीन इस महत्वपूर्ण शहर को वहाबी आतंकियों से मुक्त कराने के मिशन के लिए कमर कस चुकी है । इराक के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हेशाम हाशिमी के अनुसार तल अफर में मौजूद वहाबी आतंकियों की संख्या ६००-७०० है । विशेष बात यह है कि इस शहर को आज़ाद कराने का मिशन तिकरित की तरह बहुत आसान और सरल होगा क्यूंकि यहाँ आतंकियों के लिए मानव ढ़ाल के रूप में प्रयोग करने के लिए सिर्फ अपना ही परिवार है कोई और नहीं । दूसरी ओर नैनवा आज़ादी अभियान के कमांडर अमीर सारूल्लाह ने कहा है कि तलअफर के सिर्फ दो क्षेत्र में वहाबी आतंकियों का कब्ज़ा रह गया उसके अलावा हम पूरे नैनवा प्रान्त को आतंकियों से मुक्त करा चुके हैं ।