22 जुलाई 2017 - 17:00
आतंकवादियों पर मौत बन कर टूटीं हिज़्बुल्लाह की मिसाइलें।

हिज़्बुल्लाह ने अल अवेनि तथा वादीये खैल में आतंकियों को अपनी नई मिसाइल का निशाना बनाते हुए कई ठिकानों को ध्वस्त कर दिया । कहा जा रहा है कि इन हमलों में आतंकियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है ।

अबनाः लेबनान के प्रतिरोधी आंदोलन हिज़्बुल्लाह की तोपखाना इकाई ने आतंकियों के विरुद्ध अपनी नई मिसाइल का प्रयोग करते हुए आतंकियों के कई ठिकानों को निशाना बनाया । हिज़्बुल्लाह ने सीरिया सरहद से लगी अरसाल की पहाड़ियों में आतंकियों के कई अहम ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है। हिज़्बुल्लाह ने अल अवेनि तथा वादीये खैल में आतंकियों को अपनी नई मिसाइल का निशाना बनाते हुए कई ठिकानों को ध्वस्त कर दिया । कहा जा रहा है कि इन हमलों में आतंकियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।