22 जुलाई 2017 - 16:55
क्या सीरिया में हो सकती है ईरान व इस्राईल में भिड़ंत??

सीरियन सेना और असद समर्थित बलों के दैरुज़्ज़ोर में बढ़ते क़दमों ने इस्राईल और अमेरिका के लिए खतरे की घंटी बजा दी है विशेष तौर पर जब इस्राईल दैरुज़्ज़ोर में सीरियन सेना और ईरान समर्थित बलों की उपस्थिति को अपने लिए खतरा मानता है ।

अबनाः सीरिया के औक़ात अल शाम वेबसाइट ने रूसी सूत्रों के अनुसार खबर दी है कि जल्द ही दैरुज़्ज़ोर में सीरिया ईरान और अमेरिका - इस्राईल कैम्प के बीच मुठबेड़ होने की सम्भावना है । सूत्रों का कहना है कि सीरियन सेना और असद समर्थित बलों के दैरुज़्ज़ोर में बढ़ते क़दमों ने इस्राईल और अमेरिका के लिए खतरे की घंटी बजा दी है विशेष तौर पर जब इस्राईल दैरुज़्ज़ोर में सीरियन सेना और ईरान समर्थित बलों की उपस्थिति को अपने लिए खतरा मानता है । सीरिया में शांति स्थापना के लिए अमेरिका और रूस के बीच हुए समझौते का विरोध करते हुए अवैध राष्ट्र ने कहा है कि इस समझौते के बाद क्षेत्र में ईरान मजबूत होगा जो पहले ही यहाँ एयर बेस स्थापित कर चुका है जिसे हम बहुत जल्द नष्ट कर देंगे ।