अबनाः आतंकवाद से मुक़ाबले के नाम पर अफगानिस्तान में भारी तबाही मचाने वाले अमेरिका ने एक बार फिर अफगान पुलिस को हमलों का निशाना बनाते हुए १४ पुलिस कर्मियों की जान ले ली है । अफगानिस्तान के हेलमंद प्रान्त में हुए इस हमले में १४ पुलिसकर्मी मारे गए हैं । कुछ सूत्रों के अनुसार इन हमलों में मरने वालों की संख्या १६ से अधिक है । प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हमले उस वक़्त किये गए जब अफगान पुलिस के जवान तालिबान आतंकियों से लौहा ले रहे थे । ज्ञात रहे कि इस से पहले भी अमेरिकी हमलों में दो अफगान पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है ।
22 जुलाई 2017 - 16:52
समाचार कोड: 843651
आतंकवाद से मुक़ाबले के नाम पर अफगानिस्तान में भारी तबाही मचाने वाले अमेरिका ने एक बार फिर अफगान पुलिस को हमलों का निशाना बनाते हुए १४ पुलिस कर्मियों की जान ले ली है