विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि संसार में आतंकवाद की स्थिति के बारे में अमरीका की रिपोर्ट, आतंकियों के समर्थन और आतंकी गुटों को अस्तित्व प्रदान करने और उनके पालन-पोषण में इस देश की भूमिका की ओर से विश्व जनमत का ध्यान हटाने की निरर्थक कोशिश है।
बहराम क़ासेमी ने संसार में आतंकवाद की स्थिति के बारे में अमरीकी विदेश मंत्रालय की ताज़ा रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि इस रिपोर्ट से स्पष्ट होता है कि अमरीका हर विषय को अपनी ग़लत नीतियों को आगे बढ़ाने के लिए हथकंडे के रूप में इस्तेमाल करना चाहता है। अमरीका ने अपनी इस रिपोर्ट में ईरान पर आतंकवाद के समर्थन का निराधार आरोप लगाया है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि इस रिपोर्ट में संसार के सबसे ख़तरनाक आतंकवाद के मुक़ाबले में ईरान के प्रतिरोध के संबंध में दुनिया की पुष्टि की अनदेखी करते हुए ग़लत और अवास्तविक मार्गों से ईरान पर निराधार आरोप लगाने की कोशिश की गई है। बहराम क़ासेमी ने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान वैश्विक ख़तरे के रूप में आतंकी और चरमपंथी गुटों से संघर्ष जारी रखेगा और इस प्रकार के निराधार आरोपों से उसकी इस नीति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
20 जुलाई 2017 - 14:04
समाचार कोड: 843281