19 जुलाई 2017 - 05:12
सऊदी अरब ने क़तर को यमन के विरुद्ध गठबंधन पर मजबूर किया था।

क़तर के रक्षा मंत्री ख़ालिद बिन मुहम्मद अलअतीया ने कहा है कि उनके देश को यमन के ख़िलाफ़ बने अरब गठबंधन में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया।

क़तर के रक्षा मंत्री ख़ालिद बिन मुहम्मद अलअतीया ने कहा है कि उनके देश को यमन के ख़िलाफ़ बने अरब गठबंधन में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया।
ख़ालिद अलअतीया ने कहा कि सऊदी अरब और कुछ अन्य देशों ने क़तर को यमन के ख़िलाफ़ बने सैनिक गठबंधन का हिस्सा बनने पर मजबूर किया।
तुर्की के टीआरटी टीवी चैनल से बातचीत में अलअतीया ने कहा कि उनका देश तो शुरू ही से यमन के ख़िलाफ़ बने गठबंधन का विरोधी था लेकिन सऊदी अरब और अन्य देशों ने क़तर को इस गठबंधन में शामिल होने पर मजबूर कर दिया। अलअतीया का कहना था कि क़तर शुरू से यह मानता है कि यमन संकट का समाधान इस तरह नहीं हो सकता जिस तरह सऊदी अरब चाहता है।