12 जुलाई 2017 - 14:47
आईएस की हार वास्तव में अमरीका की हार है।

ईरान की सशस्त्र सेनाओं के प्रवक्ता सरदार जज़ायरी ने कहा है कि इराक में दाइश की पराजय अमेरिका की हार है।

ईरान की सशस्त्र सेनाओं के प्रवक्ता सरदार जज़ायरी ने कहा है कि इराक में दाइश की पराजय अमेरिका की हार है। अमेरिका के भाड़े के आतंकियों को खदेड़ कर जो विजय पताका इराक में फहराई गई है वही काम यमन , सीरिया , तथा हर आतंकवाद ग्रस्त क्षेत्र में होगा । उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आतंकवादी गतिविधियों और आतंकी संगठन, अमेरिका के छद्म युद्ध का हिस्सा है, अतः क्षेत्र में दाइश की हार अमेरिका की पराजय के समान है । आतंकी गतिविधियों का केंद्र बिंदु रहे मूसेल की आज़ादी आतंकियों और क्षेत्र की शांति के दुश्मनों तथा क्षेत्रीय देशों के विभाजन का सपना देखने वाले साम्राज्यवादी देशों की नाकामी को ऐलान है।