अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि कि हो सकता है कि पिछले साल हुए राष्ट्रपति चुनाव में रूस और अन्य देशों ने हस्तक्षेप किया हो।
उन्होंने गुरूवार को कहा कि वह देश रूस हो सकता है। ट्रम्प का कहना था कि मुझे लगता है कि इसमें अन्य देश भी हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि मैं खासतौर पर किसी देश का नाम नहीं ले सकता। लेकिन मुझे लगता है कि बहुत से लोगों ने अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव में दखल दिया।
कहा जाता है कि डोनाल्ड ट्रम्प के संबन्ध रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन से अच्छे रहे हैं। ट्रम्प की टीम पर आरोप है कि राष्ट्रपति चुनाव के दौरान वह रूस के संपर्क में बने हुए थे। हालांकि रूस और डोनाल्ड ट्रम्प दोनों ही इस तरह के आरोपों को खारिज करते रहे हैं। हालांकि डोनाल्ड ट्रम्प और उनके प्रशंसक लगातार रूसी हस्तक्षेप और हैकिंग की बात को नकारते रहे हैं। लेकिन गुरुवार को अचानक अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह कहकर सबको चौंका दिया कि हो सकता है पिछले साल हुए राष्ट्रपति चुनाव में रूस और अन्य देशों ने हस्तक्षेप किया हो।
उल्लेखनीय है कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रूसी हस्तक्षेप की स्वतंत्र एजेंसी से जांच की मांग को लेकर पिछले महीने हजारों लोग सड़कों पर उतरे थे। अमरीका की राजधानी सहित कई नगरों में हुए इन विरोध प्रदर्शनो को अमरीकी कांग्रेस के सदस्यों, अभिनेताओं और विभिन्न संस्थाओं का समर्थन प्राप्त था। इन प्रदर्शनों में शामिल कई लोगों का कहना था कि राष्ट्रपति चुनावों में रूसी हस्तक्षेप संबंधी जांच को बाधित करने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर महाभियोग का प्रस्ताव लाया जाना चाहिए।
6 जुलाई 2017 - 16:56
समाचार कोड: 840795
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि कि हो सकता है कि पिछले साल हुए राष्ट्रपति चुनाव में रूस और अन्य देशों ने हस्तक्षेप किया हो।