5 जुलाई 2017 - 17:19
ईरान से संबंध तोड़ने की किसी शर्त के सामने नहीं झुकेगा।

मोहम्मद बिन अब्दुर्रहमान आले सानी ने बुधवार को लंदन में कहा, ईरान हमारा पड़ोसी देश है और दोस्त बदले जा सकते हैं, लेकिन पड़ोसी कभी नहीं बदले जा सकते।

मोहम्मद बिन अब्दुर्रहमान आले सानी ने बुधवार को लंदन में कहा, ईरान हमारा पड़ोसी देश है और दोस्त बदले जा सकते हैं, लेकिन पड़ोसी कभी नहीं बदले जा सकते।
ग़ौरतलब है कि क़तर संकट को समाप्त करने के लिए सऊदी अरब, संयुक्त अरब इमारात, बहरैन और मिस्र ने दोहा के सामने कुछ कड़ी शर्तें रखी थीं, जिनमें से एक ईरान के साथ संबंध तोड़ना या उसे निचली सतह पर लाना थी।
क़तरी विदेश मंत्री का कहना था कि उनके देश के ख़िलाफ़ चार अरब देशों के प्रतिबंध और इन देशों द्वारा अपनी सीमाओं को बंद करना अपमानजनक एवं अतंरराष्ट्रीय क़ानूनों का खुला उल्लंघन है।
आले सानी ने कहा कि उनके देश का घेराव करने वाले देशों की मांगें अतार्किक हैं।
उन्होंने उल्लेख किया कि क़तर पर आतंकवाद के समर्थन का आरोप, उसके ख़िलाफ़ वातावरण बनाने के लिए है, हालांकि दोहा आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई में अग्रणि है।