3 जुलाई 2017 - 16:50
आईएस के अंत के बाद इराक़़ में नहीं रहेगें विदेशी सैनिक।

देश में कोई एक भी विदेशी सैनिक नहीं रहेगा और न ही किसी देश का कोई सैन्य अड्डा ।दाइश के विनाश के बाद बग़दाद किसी देश को यह आज्ञा नहीं देगा कि उसका एक भी सैनिक इराक में रहे।

अबनाः इराक के महत्वपूर्ण राजनैतिक दल इस्लामिक सुप्रीम कॉउंसिल ऑफ़ इराक के प्रमुख अम्मार हकीम ने कहा है कि इराक में दाइश के विनाश के बाद देश में कोई एक भी विदेशी सैनिक नहीं रहेगा और न ही किसी देश का कोई सैन्य अड्डा । इस्लामिक सुप्रीम कॉउंसिल ऑफ़ इराक तथा इराकी नेशनल एलायंस गठबंधन के प्रमुख अम्मार हकीम ने कहा कि दाइश के विनाश के बाद बग़दाद किसी देश को यह आज्ञा नहीं देगा कि उसका एक भी सैनिक इराक में रहे । सिर्फ इराकी फ़ौज और इराकी स्वंयसेवी बल इराक में सैन्य रूप से उपस्थित रहेंगे । हम एक पल के लिए भी इराक को विभाजित करने का सोचने वालों को अपनी धरती पर नहीं रहने देंगे।