3 जुलाई 2017 - 16:45
ईरान व हिज़बुल्लाह के मज़बूत सम्बंधों से इस्राईल चिंतित।

ज़ायोनी अधिकारियों की चिंता बढ़ती ही जा रही है क्यूंकि ईरान प्रतिरोधी आंदोलन हिज़्बुल्लाह के लिए मिसाइल उत्पादन संयंत्र का निर्माण करने का प्रयास कर रहा है ।

अबनाः इस्राईल के शिक्षा मंत्री नफ्ताली बेंट ने कहा है कि इराक और सीरिया के होते हुए लेबनान तक तेहरान की सीधी पहुँच ने हमे गहरी चिंता में डाल दिया है । हम ईरान के ऐसे किसी भी प्रयास को सफल होने नहीं देंगे । अवैध राष्ट्र के शिक्षा मंत्री ने अवैध राष्ट्र की सैन्य रेडियो से बात करते हुए कहा कि तेहरान इराक और सीरिया से होते हुए लेबनान तक सीधा सड़क मार्ग बनाने का प्रयास कर रहा है हम किसी क़ीमत पर उसे ऐसा करने नहीं देंगे। इस से पहले ज़ायोनी समाचार पत्र यदीऊत अहारनोत ने भी एक लेख प्रकाशित करते हुए कहा था कि ज़ायोनी अधिकारियों की चिंता बढ़ती ही जा रही है क्यूंकि ईरान प्रतिरोधी आंदोलन हिज़्बुल्लाह के लिए मिसाइल उत्पादन संयंत्र का निर्माण करने का प्रयास कर रहा है । इस से पहले भी ज़ायोनी मंत्री आरोप लगाते रहे हैं कि ईरान लेबनान तक सीधा सड़क मार्ग स्थापित करने का प्रयास कर रहा है ।