1 जुलाई 2017 - 15:37
सऊदी अरब में राजनीतिक संकट अपने चरम पर।

सऊदी अरब के शाही ख़ानदान में इन दिनों हलचल बढ़ी हुई है । अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही सऊदी शासक को उनके पद से बर्खास्त किया जा सकता है

अबनाः सऊदी अरब के शाही ख़ानदान में इन दिनों हलचल बढ़ी हुई है । अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही सऊदी शासक को उनके पद से बर्खास्त किया जा सकता है । सऊदी ख़ानदान के रहस्यों से पर्दा उठाने वाले सोशल एक्टिविस्ट मुजतहिद ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा है कि सऊदी ख़ानदान में इन दिनों गहमागहमी का माहौल है । उनके बीच एक मुहिम छिड़ी हुई है कि सऊदी शाह को सत्ता के लिए अयोग्य ठहराते हुए उनके पद से बर्खास्त कर दिया जाये तथा उनके कुछ अंतिम निर्णयों को बदल दिया जाए जिसमे मौहम्मद बिन सलमान के उत्तराधिकार का निर्णय भी शामिल है । मुजतहिद के अनुसार आले सऊद में खिचड़ी पाक रही है कि सलमान को उनकी बीमारी के बहाने उनके पद से हटा कर उनके स्थान पर अहमद बिन अब्दुल अज़ीज़ को सऊदी शासक बनाया जाये । अहमद को इस बात पर राज़ी करने के प्रयत्न किये जा रहे हैं । मुजतहिद के अनुसार यह मुहिम मौहम्मद बिन नायफ को पदमुक्त करने और उन्हें नज़रबंद किये जाने से भी खतरनाक है ।