29 जून 2017 - 13:15
सीरिया पर अमेरिकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देगा रूस।

रूस के विदेशमंत्री ने कहा कि मास्को, सीरिया के विरुद्ध वाशिंग्टन की भड़काऊ कार्यवाही का उचित उत्तर देगा

अबनाः इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को रूस के विदेशमंत्री ने कहा कि मास्को, सीरिया के विरुद्ध वाशिंग्टन की भड़काऊ कार्यवाही का उचित उत्तर देगा। उन्होने कहा कि रासायनिक हमलों के बहाने सीरिया की सेना पर हमला करने का वाशिंग्टन का दावा ख़तरनाक है और आतंकवादी इसे भड़काउ कार्यवाही के लिए प्रयोग कर सकते हैं और सीरिया की सेना पर इसके आरोप लगा सकते हैं।
रूस के विदेशमंत्री ने कहा कि अमरीकी अधिकारी अपने दावे पर प्रमाण पेश करने से बच रहे हैं और यह अतार्किक व्यवहार है और यदि वाशिंग्टन के पास यदि इसके प्रमाण हैं तो अपने दावे को सिद्ध करने के लिए पता नहीं वह पेश क्यों नहीं करता।
सर्गेई लावरोफ़ ने कहा कि वाशिंग्टन ने अमरीका पर हैकर हमलों के बारे में भी रूस पर इसी से मिलता जुलता आरोप लगाया है। ज्ञात रहे कि वाशिंग्टन ने सोमवार को दावा किया था कि उसके पास एेस प्रमाण हैं जिनसे पता चलता है कि सीरिया की सरकार दूसरा रासायनिक हमला का इरादा रखती है।