18 जून 2017 - 11:46
ट्रम्प के 6 अन्य सलाहकारों ने दिया इस्तीफा।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प की तरफ़ से स्वास्थ पर ध्यान न दिए जाने पर उसके 6 अन्य सलाहकारों ने इस्तीफा दे दिया है।

अबनाः अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प की तरफ़ से स्वास्थ पर ध्यान न दिए जाने पर उसके 6 अन्य सलाहकारों ने इस्तीफा दे दिया है।
अमेरिकी अखबार हिल की रिपोर्ट के अनुसार स्वच्छता के संबंध में राष्ट्रपति सलाहकार परिषद के छह सदस्यों ने अत्यंत क्रोध में एक संयुक्त पत्र द्वारा अपने इस्तीफे की घोषणा की है, उनका कहना है कि ट्रम्प स्वास्थ खास कर एड्स जैसी बीमारी पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहे हैं और न ही उनकी सरकार के पास इस बीमारी के साथ मुक़ाबला करने के लिए कोई प्रोग्राम है जिसकी वजह से उनके लिए इस सलाहकार परिषद में काम करना मुश्किल है।