17 जून 2017 - 15:22
अमेरिकी सीनेट में ईरान विरोधी प्रतिबंधों पर आधारित विधेयक पारित।

अमेरिकी सीनेट में पास होने वाला ईरान विरोधी प्रतिबंध बिल विभिन्न मुद्दों पर आधारित है और यह व्यापक परमाणु समझौते के खिलाफ है

अबनाः अमेरिकी सीनेट ने ईरान के खिलाफ प्रतिबंधों की व्यापक योजना को मंजूरी दे दी है। सीनेट में 98 मतों से पारित किए जाने वाली इस परियोजना को ईरान की ओर से अस्थिरता फैलाने वाले कदम से मुकाबले के कानून 2017 का नाम दिया गया है।
इस परियोजना को औपचारिक कानूनी रूप देने के लिए उसकी अमेरिकी प्रतिनिधि सभा से अनुमोदन और अमेरिकी राष्ट्रपति की पुष्टि आवश्यक है। अमेरिकी सीनेट में पारित किया जाने वाला ईरान विरोधी बिल तीन तरह के प्रतिबंधों पर आधारित है। जिनमें, ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के कारण प्रतिबंध, आतंकवाद के संबंध में प्रतिबंध और हथियारों की बिक्री पर प्रतिबंध शामिल हैं।
इस बिल के पास होने से पहले ईरान के उप विदेश मंत्री और वरिष्ठ परमाणु वार्ताकार सैयद अब्बास इराक़ची ने कहा था कि व्यापक परमाणु समझौते के प्रावधान 26 व 29 के तहत अमेरिका पूरी नेक नियती के साथ रचनात्मक वातावरण में इस समझौते पर अमलदरामद और ऐसे किसी भी कदम से परहेज करने के लिए बाध्य है, जिससे व्यापक परमाणु समझौता प्रभावित हो सकता हो। अमेरिकी सीनेट में पास होने वाला ईरान विरोधी प्रतिबंध बिल विभिन्न मुद्दों पर आधारित है और यह व्यापक परमाणु समझौते के खिलाफ है।
ईरान की संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति आयोग के प्रवक्ता हुसैन नकवी हुसैनी ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि अमेरिकी सीनेट में पास होने वाला ईरान विरोधी विधेयक व्यापक परमाणु समझौते का खुला उल्लंघन है। डॉक्टर अली अकबर विलायती ने भी अपने बयान में कहा है कि अमेरिकी सीनेट की तरफ से ईरान के खिलाफ़ फिर से प्रतिबंध लगाना, व्यापक परमाणु समझौते की रूह के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि व्यापक परमाणु समझौते पर  निगरानी करने वाली ईरानी समिति इस मामले की ध्यानपूर्वक समीक्षा कर रही है और अमेरिकी प्रतिबंधों का उचित जवाब दिया जाएगा।