अबनाः आईएस आतंकवादी गिरोह के सरगना, इराक के शहर मूसेल और सीरिया के रिक्का शहर से भाग कर सीरिया के अलमयादीन शहर में शरण ले रहे हैं।
सीरियाई सूत्रों के हवाले से एसोशिएड प्रेस ने रिपोर्ट दी है कि आईएस आतंकवादी समूह के अधिकांश सरगनाओं ने इराक़ के मूसेल और सीरिया के रिक़्क़ा शहर को छोड़ दिया है और वह इराक़ से मिलने वाले सीरिया के सीमावर्ती शहर अलमयादीन की ओर भाग रहे हैं। इराक के नैनवा प्रांत को आईएस आतंकवादियों के अस्तित्व से मुक्त कराने के लिए 17 अक्तूबर 2016 से इराकी सेना और सार्वजनिक स्वयंसेवकों की कार्रवाइयां जारी हैं।. उधर सीरियाई सेना ने भी पिछले कुछ दिनों के दौरान रिक़्क़ा शहर में प्रवेश कर कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर नियंत्रण कर लिया है।
ग़ौरतलब है कि आईएस आतंकवादी समूह ने पिछले कुछ वर्षों के दौरान अमेरिका और उसके पश्चिमी और अरब पालतू देशों खास कर सऊदी अरब के समर्थन से इराक और सीरिया के क्षेत्रों पर हमला करके इन दोनों देशों के विभिन्न क्षेत्रों पर कब्जा करते हुए इन क्षेत्रों में नागरिकों का बेरहमी से नरसंहार किया है।
16 जून 2017 - 22:18
समाचार कोड: 836919
आईएस आतंकवादी समूह ने पिछले कुछ वर्षों के दौरान अमेरिका और उसके पश्चिमी और अरब पालतू देशों खास कर सऊदी अरब के समर्थन से इराक और सीरिया के क्षेत्रों पर हमला करके