अबनाः संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गोटरेश ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि इस्राईली सरकार दक्षिण सीरिया में लड़ने वाले आतंकवादी संगठनों जैसे नुस्रा फ्रंट जो अलकायदा का ही दूसरा नाम है, की नियमित रूप से मदद कर रही है। और Ndvf शांति सेना जो अब समाप्त हो चुकी है उसके अधिकारियों ने अपनी आंखों से देखा है कि इस्राईली सेना ने कई बार आतंकवादियों के साथ संपर्क के अलावा सीधे उनकी मदद भी की है।
इसके अलावा जोलान की पहाड़ियों पर इस्राईल ने कई बार संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन करते हुए सीरिया सेना को निशाना बनाया है। अंत में संयुक्त राष्ट्र द्वारा इस्राईल को चेतावनी दी गई है कि वह बंदूक और मिसाइलों का सहारा लेना छोड़ दे।
15 जून 2017 - 11:35
समाचार कोड: 836641
संयुक्त राष्ट्र द्वारा इस्राईल को चेतावनी दी गई है कि वह बंदूक और मिसाइलों का सहारा लेना छोड़ दे