अबनाः प्राप्त जानकारी के अनुसार तुर्की संसद में क़तर में तुर्की सैन्य अड्डों पर और अधिक सैनिकों की तैनाती क प्रस्ताव पास होने के बाद सऊदी अरब ने तुर्की के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। सूत्रों के अनुसार सऊदी अरब ने तुर्की के सभी प्रोडक्ट का बायकॉट शुरू कर दिया है । याद रहे कि सऊदी अरब और क़तर के बीच मतभेद गहराने के बाद सऊदी अरब और उसके ५ अन्य घटक देशों ने क़तर से अपने कूटनीतिक संबंध समाप्त कर लिए थे जिस के बाद तुर्की ने क़तर को खाद्य सामग्री के साथ जरुरत की अन्य चीज़ों की आपूर्ति करने की इच्छा जताई थी ।
10 जून 2017 - 19:17
समाचार कोड: 835632
तुर्की ने क़तर को खाद्य सामग्री के साथ जरुरत की अन्य चीज़ों की आपूर्ति करने की इच्छा जताई थी ।