1 जून 2017 - 14:21
सीरिया से मिस्र की ओर भाग रहे हैं आईएस आतंकवादी।

मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फ़त्ताह अल सीसी ने वरिष्ठ सैन्य एवं सुरक्षाधिकारियों से मुलाक़ात के बाद कहा है कि मिस्र आतंकवादियों से युद्धावस्था में है हम आतंकवादियों पर कड़ा प्रहार करेंगे

अबनाः मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फ़त्ताह अल सीसी ने वरिष्ठ सैन्य एवं सुरक्षाधिकारियों से मुलाक़ात के बाद कहा है कि मिस्र आतंकवादियों से युद्धावस्था में है हम आतंकवादियों पर कड़ा प्रहार करेंगे । उन्होंने कहा कि जो सीरिया में आतंकी गतिविधियों में लगे हुए थे वह मिस्र की ओर प्रस्थान कर चुके हैं । सीरिया को नष्ट करने के बाद वह हमारे देश का रुख कर चुके हैं । हमने सुरक्षाधिकारियों को बता दिया है कि सीरिया के हलब से निकलने वाले आतंकी सीना प्रान्त या लीबिया के रास्ते देश में घुसपैठ करने का प्रयास करेंगे। अल सीसी ने कहा कि आतंकवाद का समर्थन करने वाले देशों के विरुद्ध बिना किसी संकोच के कार्यवाही की जाये । अल सीसी ने कहा कि आतंकवाद के विरुद्ध युद्ध में उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति के शक्तिशाली नेतृत्व पर पूरा विश्वास है।