30 मई 2017 - 18:04
बग़दाद में बम बलास्ट, दर्जनों हताहत व घायल।

बगदाद के अलकरादाह क्षेत्र में हुए विस्फोट में ११ लोग मारे गए तथा ८० से अधिक घायल हो गए हैं

अबनाः प्राप्त जानकारी के अनुसार बगदाद के अलकरादाह क्षेत्र में हुए विस्फोट में ११ लोग मारे गए तथा ८० से अधिक घायल हो गए हैं । घायलों में कुछ की हालत चिंता जनक बनी हुई है। सूत्रों के अनुसार यह विस्फोट एक कार में रखे बम द्वारा किया गया है घायलों में अधिकतर पुलिस जवान ,महिलाये और बच्चे शामिल हैं । इस हमले की ज़िम्मेदारी वहाबी आतंकी संगठन दाइश ने क़ुबूल की है।