अबनाः एक सऊदी वहाबी अबू सलीम केहतानी ने एक निर्माणाधीन मस्जिद के अंदर बैठ कर एक वीडियो शूट किया है जिसमे वह कहता सुना जा रहा है कि मैंने प्रियतमा इवांका की सऊदी यात्रा पर इस मस्जिद का निर्माण शुरू किया है ताकि वह मौत के पश्चात् जन्नत में जा सके । अभी तक इस वीडियो फार सऊदी सरकार या वहाबी धर्मगुरुओं की और से कोई भी टिप्पणी नहीं की गयी है । वहाबी विचारधारा में यहूदी और ईसाई के सलाम का जवाब देना भी हराम है यहाँ तक कि उन्हें किसी त्यौहार पर बधाई देना भी सख्ती से मना और हराम है । वहाबी विचारधारा और उनके फतवों को देखते हुए किसी काफिर औरत के लिए मस्जिद बनाना कैसे सही होगा ? या हमेशा की भांति अमेरिका को प्रसन्न करने के लिए आले सऊद इस्लाम की मनगंढ़त व्याख्या करने में लग जाएगी ?
24 मई 2017 - 18:54
समाचार कोड: 831733
एक सऊदी वहाबी अबू सलीम केहतानी ने एक निर्माणाधीन मस्जिद के अंदर बैठ कर एक वीडियो शूट किया है जिसमे वह कहता सुना जा रहा है कि मैंने प्रियतमा इवांका की सऊदी यात्रा पर इस मस्जिद का निर्माण शुरू किया है