22 मई 2017 - 13:14
मज़लूमों पर आक्रमण के लिए सउदी ने ख़रीदे अमेरिका से अरबों डॉलर के हथियार।

सऊदी अरब की इस कार्यवाही से अब यमन में सऊदी हमलों में तीव्रता आने की उम्मीद है, और आतंकवादियों को वित्तीय और हथियारों की कमी का एहसास नहीं होगा

अबनाः सऊदी अरब की इस कार्यवाही से अब यमन में सऊदी हमलों में तीव्रता आने की उम्मीद है, और आतंकवादियों को वित्तीय और हथियारों की कमी का एहसास नहीं होगा।
अमेरिका और सऊदी अरब ने अपने ऐतिहासिक संबंधों को मजबूत करने के लिए एक बार फिर अरबों डॉलर के दीर्घकालिक रक्षा समझौते कर लिए हैं, दोनों देशों के बीच 3 खरब 50 अरब डॉलर के रक्षा समझौतों, जिनमें से 110 अरब डॉलर के सैन्य उपकरणों और हथियारों की खरीद के अनुबंध पर त्वरित अमल किया जाएगा।
दोनों देशों के बीच तय पाने वाले रक्षा और आतंकवाद में मददगार साबित होने वाले समझौते आगामी 10 साल तक पूरे होंगे, जिनका मूल्य 3 खरब 50 अरब डालर है।
समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार सऊदी रॉयल कोर्ट में होने वाले समझौतों पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और सऊदी तानाशाह शाह सलमान बिन अब्दुल अजीज ने हस्ताक्षर किए।
उम्मीदों के मद्देनजर अब यमन में सऊदी हमलों में तीव्रता आने की उम्मीद है, और आतंकवादियों को वित्तीय और हथियारों की कमी का बिल्कुल भी एहसास नहीं होगा।