अबनाः यह हमला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सऊदी अरब पहुँचने से केवल कुछ घंटे पहले किया गया है। यमनी सेना की मिसाइल इकाई ने सऊदी राजधानी रियाद को बरकान -2 नामक बेलीस्टिक मिसाइल से निशाना बनाया है।
यह रियाद पर बरकान -2 मिसाइल का तीसरा हमला था जो अमेरिकी राष्ट्रपति के रियाद पहुंचने से पहले अंजाम दिया गया है।
यमन की सेना के प्रवक्ता ने कहा है कि इस हमले का लक्ष्य एक स्पष्ट और साफ शब्दों में संदेश पहुंचाना था कि यमन अपने दुश्मन के हमलों और आक्रामकता का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
इससे पहले फ़रवरी में यमनी सैनिकों ने पश्चिमी रियाद में एक सैन्य अड्डे पर भी बेलिस्टिक मिसाइल दागा था, इसके बाद 18 मार्च को भी यमन संयुक्त बलों ने सऊदी शाह के कई देशों के दौरे से वापसी के तुरंत बाद यमन में सऊदी आक्रामकता के खिलाफ विरोध जताते हुए रियाद शहर में स्थित मलिक सलमान एयरबेस को बेलीस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाया था।
अलमयादीन चैनल के अनुसार सऊदी सेना ने दावा किया कि रियाद के पास एक यमनी मिसाइल को मार गिराया गया है।
20 मई 2017 - 12:17
समाचार कोड: 830760
यह हमला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सऊदी अरब पहुँचने से केवल कुछ घंटे पहले किया गया है। यमनी सेना की मिसाइल इकाई ने सऊदी राजधानी रियाद को बरकान -2 नामक बेलीस्टिक मिसाइल से निशाना बनाया है।