18 मई 2017 - 11:54
आतंकवादियों का समर्थन करने के लिए सीरिया में अमेरिका का नौसैनिक तोपखाना तैनात।

मेरिकी सेना की केंद्रीय कमान के प्रवक्ता ने घोषणा की है कि अमेरिका ने अपने नौसैनिक तोपखाने के एक यूनिट को सीरिया में तैनात किया गया है।

अबनाः अमेरिकी सेना की केंद्रीय कमान के प्रवक्ता ने घोषणा की है कि अमेरिका ने अपने नौसैनिक तोपखाने के एक यूनिट को सीरिया में तैनात किया गया है।
रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी सेना की केंद्रीय कमान के प्रवक्ता ने कहा है कि नौसेना तोपखाने के एक यूनिट को आईएस की स्वयंभू राजधानी रिक्का शहर की स्वतंत्रता के लिए सहायता भेजने के लिए तैनात किया गया है।
प्रवक्ता ने बताया कि इस इकाई को आईएस की हार सुनिश्चित करने के लिए अस्थायी तौर पर तैनात किया गया है। अमेरिकी अधिकारी ने इस इकाई की सीरिया द्वारा चलाए जाने वाले मिशन की अवधि के बारे में कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है।
यह इकाई मार्च के महीने में सीरिया में प्रवेश करने वाले अमेरिकी सैनिक दस्ते के 400 कर्मियों की जगह लेगी।
अमेरिकी केंद्रीय कमान के प्रमुख जाश विट्ठल ने इससे पहले कहा था कि अमेरिकी नौसेना कुर्द सैनिकों के समर्थन कर रही है।
तसनीम