11 मई 2017 - 18:56
भारत ने ईरान से एलपीजी के आयात पर किया समझौता।

भारत एलपीजी की मांग की आपूर्ति के लिए हर महीने 10 लाख टन एलपीजी गैस का आयात करता है।

भारतीय मीडिया का कहना है कि देश में शहरी क्षेत्र में ईंधन की बढ़ती मांग को पूरा करने की नई दिल्ली की योजना के तहत, भारत ने ईरान से एलपीजी के आयात के समझौते पर पहली बार दस्तख़त किए।
प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया के अनुसार, इस समझौते के तहत राष्ट्रीय तेल कंपनियां ईरान से हर महीने बहुत बड़े गैस ले जाने वाले एक कंटेनर वीएलजीसी ईरान से आयात करेंगी। यह आयात छह महीने की मुद्दत के लिए होगा। वीएलजीसी एक बार में 44000 टन एलपीजी गैस ले जा सकता है।
भारत एलपीजी की मांग की आपूर्ति के लिए हर महीने 10 लाख टन एलपीजी गैस का आयात करता है।
भारत में 2016-2017 के वर्ष में एलपीजी के उपभोग में 9.8 फ़ीसद वृद्धि दर्ज की गयी है। उपभोग के 1 करोड़ 10 लाख टन भाग की आपूर्ति आयात से होती है।