1 मई 2017 - 19:29
ट्रंप की नीतियां अमेरिका के अकेलेपन का कारण।

अमेरिका में ट्रंप की नीतियों के विरुद्ध प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है और अमेरिकी बुद्धिजीवियों का कहना है कि ट्रंप की नीतियों ने अमेरिका को अकेला कर दिया है

अहलेबैत न्यूज़ ऐजेंसी अबना: अमेरिका में ट्रंप की नीतियों के विरुद्ध प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है और अमेरिकी बुद्धिजीवियों का कहना है कि ट्रंप की नीतियों ने अमेरिका को अकेला कर दिया है अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों के विरुद्ध जहां पूरी दुनिया में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं वही अमेरिका के लेखकों, राजनीतिक हस्तियों, और बुद्धिजीवियों की ओर से उन पर कड़ी आलोचना का सिलसिला भी जारी है अमेरिकी बुद्धिजीवी नवाम चामेस्की ने कहा है के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों का नतीजा वैश्विक तबाही की सूरत में निकलेगा नवाम चामेस्की का कहना है कि डोनाल्ड ट्रंप ने यह साबित कर दिया है कि वह दुनिया के भविष्य को कोई महत्व नहीं देते और व्हाइट हाउस पर्यावरण को तबाह कर देना चाहता है अमेरिकी बुद्धिजीवी का कहना था कि ट्रंप सरकार ने अमेरिका को एक ऐसे शासन में बदल दिया है कि जो पर्यावरण के बदलाव के बारे में कोई कदम नहीं उठाती और ट्रंप कि इस तरह की नीति ने अमेरिका को अकेला कर दिया है।