30 अप्रैल 2017 - 18:28
संयुक्त राष्ट्र संघ ने जताई यमनी बच्चों के प्रति चिंता।

संयुक्त राष्ट्र संघ ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि यमन में युद्ध के जारी रहने के कारण, मानवीय त्रासदी और भुखमरी का शिकार है जिसने बच्चों सहित लाखों लोगों की जान ख़तरे में डाल दी है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र संघ ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि यमन में युद्ध के जारी रहने के कारण, मानवीय त्रासदी और भुखमरी का शिकार है जिसने बच्चों सहित लाखों लोगों की जान ख़तरे में डाल दी है।
संयुक्त राष्ट्र संघ ने इसी प्रकार रिपोर्ट दी है कि यमन में हर दस मिनट पर एक बच्चा कुपोषण और बीमार के कारण मर जाता है और हर दस बच्चों में से आठ लोग कुपोषण का शिकार हैं।
सऊदी अरब ने मार्च 2015 से अमरीका के समर्थ से यमन पर हमले आरंभ किए हैं ताकि इस देश के त्यागपत्र दे चुके राष्ट्रपति मंसूर हादी को दोबारा सत्ता में पहुंचा सके।
यमन पर सऊदी अरब के हमलों में अब तक 11 हज़ार से अधिक लोग हताहत तथा दसियों हज़ार अन्य घायल हो गये जबकि लाखों यमनी विस्थापित हुए हैं और देश का आधारभूत ढांचा तबाह हो गया है।