हरजीत सिंह सज्जन ने कहा कि अनुभव से पता चलता है कि केवल सैन्य अभियानों से आतंकवाद जैसे अभिषाप को समाप्त नहीं किया जा सकता।
कवालालंपूर में बोलते हुए कनाडा के रक्षामंत्री ने कहा कि आतंकवादियों का कोई धर्म नहीं होता अतः उनको किसी धर्म से विशेष करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि हमे इस बात का प्रयास करना चाहिए कि अपने युवाओं को आतंकवादी गुटों की सदस्यता ग्रहण न करने दे।
ज्ञात रहे कि कनाडा के रक्षामंत्री, मलेशिया के साथ रक्षा संबन्धों को मज़बूत करने के उद्देश्य से मंगलवार को कवालालंपुर पहुंचे थे जहां पर उन्होंने मलेशिया के उच्चाधिकारियों से भेंटवार्ता की।
26 अप्रैल 2017 - 17:32
समाचार कोड: 826169
हरजीत सिंह सज्जन ने कहा कि अनुभव से पता चलता है कि केवल सैन्य अभियानों से आतंकवाद जैसे अभिशाप को समाप्त नहीं किया जा सकता।