अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने दावा किया है कि ईरान को परमाणु शस्त्र रखने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
डोनाल्ड ट्रंप ने एक साक्षात्कार में कहा है कि वर्तमान समय में अमरीका,गुट पांच धन एक के साथ ईरान की परमाणु क्षमता की समीक्षा कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस बारे में उनकी सरकार एक रिपोर्ट पेश करेगी। इससे पहले ट्रम्प ने इटली के प्रधानामंत्री के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया था कि ईरान, जेसीपीओए के प्रति कटिबद्ध नहीं है।
जेसीपीओए के बारे में अमरीकी राष्टपति का बयान एेसी स्थिति में आया है कि जब अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी की कई रिपोर्टों में कई बार इस बात की पुष्टि की गई है कि तेहरान ने जेसीपीओए के बारे में दिये अपने वचनों का पालन किया है। इन रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि ईरान, परमाणु शस्त्रों का निर्माण नहीं कर रहा है।
26 अप्रैल 2017 - 17:27
समाचार कोड: 826168
अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने दावा किया है कि ईरान को परमाणु शस्त्र रखने की अनुमति नहीं दी जाएगी।