20 अप्रैल 2017 - 18:38
दुनिया के 100 सबसे शक्तिशाली लोगों की सूची में ईरानी जनरल क़ासिम सुलैमानी का नाम शामिल।

अमेरिकी की प्रतिष्ठित टाइम मैगज़ीन ने इस साल के १०० प्रभावशाली लोगों की सूची में ईरान गणतंत्र के रिवॉल्यूशनरी गार्ड की क़ुद्स ब्रिगेड के कमांडर सरदार क़ासिम सुलेमानी को सम्मिलित किया है

अबनाः  अमेरिकी की प्रतिष्ठित टाइम मैगज़ीन ने इस साल के १०० प्रभावशाली लोगों की सूची में ईरान गणतंत्र के रिवॉल्यूशनरी गार्ड की क़ुद्स ब्रिगेड के कमांडर सरदार क़ासिम सुलेमानी को सम्मिलित किया है । टाइम ने यूरोपीय देशों की देखा देखी एक तरफ प्रतिरोधी आंदोलनों के सपोर्ट को आतंकवाद का समर्थन कहा, वहीँ दूसरी तरफ आतंकवादी संगठन दाइश से संघर्ष में सरदार क़ासिम सुलेमानी के उल्लेखनीय योगदान की प्रशंसा भी की । टाइम ने सरदार क़ासिम सुलेमानी को इस्लामी क्रांति का प्रचारक बताते हुए कहा कि बगदाद पर दाइश के हमले के समय उन्होंने बगदाद की रक्षा की । वह मानसिक एवं सोशल वार में निपुण हैं युद्ध स्थल की अपनी तस्वीरों को सोशल मीडिया में सर्कुलेट कर वह जता चुके हैं कि वह मिडिल ईस्ट की राजनैतिक बिसात के मंझे हुए खिलाडी है । ब्रिटिश प्रधानमंत्री , पुतिन , ट्रम्प , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , शी जिनपिंग, किम जोंग उन इत्यादि लोगों को टाइम ने विश्व के १०० शक्तिशाली लोगों की लिस्ट में जगह दी है।