अहलेबैत न्यूज़ ऐजेंसी अबना: ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है के ईरानी जनता देश के हितों के अनुसार फैसला करती है और विदेशी मीडिया के प्रोपगंडे से प्रभावित नहीं होती है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम कासिमी ने सोमवार के दिन अपनी प्रेस ब्रीफिंग के दौरान देशीय और विदेशी पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए कहा है कि ईरान की जनता ने पिछले दशकों के दौरान और इतिहास के संवेदनशील पलों में यह साबित कर दिया है कि उन्हें देश का हित हर हाल में प्यारा है और उसके अनुसार वह फैसला करते हैं उनका इशारा ईरान के राष्ट्रपति इलेक्शन के मौके पर विदेशी मीडिया की उन कोशिशों की ओर था जो वह ईरान में राजनीतिक गुट बंदियों को हवा देने के लिए कर रहे हैं।
बहराम कासिमी ने बताया के विदेशी मीडिया और शासनों की ओर से ईरानी जनता को इलेक्शन से दूर रखने के लिए जो माहौल बनाया जा रहा है उसका इस्लामी क्रांति पर कोई असर पड़ने वाला नहीं है और उनकी यह कोशिश बेकार साबित होंगी ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने क्षेत्र में अमेरिका की ताजा आक्रामक कार्यवाहियों की ओर इशारा करते हुए कहा के अमरीका का यह सैन्य कदम प्रभावी होने से अधिक आंतरिक समस्याओं से ध्यान हटाने की एक कोशिश है।
उन्होंने कहा कि अमेरिका क्षेत्र में अपने सहयोगियों को हौसला देने के लिए जो गलत कदम उठा रहा है वह स्वयं अमेरिका के लिए नुकसानदे साबित होगा ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने आतंकवादी गिरोह की सरगना मरियम रेजोई से अमेरिकी सीनेटर जॉन मैक्केन की ताजा मुलाकात को ऐसी गलती बताया है जिसका नतीजा स्वयं अमेरिका को भुगतना पड़ेगा।
बहराम कासिमी ने कहा कि अमेरिकी शासक अतीत से सबक हासिल करने के बजाए अपनी गलतियों को बार-बार दोहराकर दुनिया में आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं।
उन्होंने मिस्र में आतंकवाद की ताजा घटनाओं के बाद ईरान और मिस्र के विदेश मंत्रियों के बीच संपर्क की पुष्टि करते हुए कहा कि आतंकवाद के विरुद्ध जंग में ठोस और प्रभावी कदम की जरूरत शिद्दत से महसूस की जा रही है।
18 अप्रैल 2017 - 08:10
समाचार कोड: 824497
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है के ईरानी जनता देश के हितों के अनुसार फैसला करती है और विदेशी मीडिया के प्रोपगंडे से प्रभावित नहीं होती है।