17 अप्रैल 2017 - 19:07
 कफ़रिया हमले में मारे गए १२६ से अधिक लोगों में अधिकांश बच्चे।

फ़ौआ और कफरया विस्थापितों को निशाना बनाकर किये गए हमले में मारे गए १२६ लोगों में ६८ बच्चे शामिल हैं

सीरिया हयूमन राइट्स वाच के अनुसार फ़ौआ और कफरया विस्थापितों को निशाना बनाकर किये गए हमले में मारे गए १२६ लोगों में ६८ बच्चे शामिल हैं । हयूमन राइट्स वाच के निदेशक रामी अब्दुर रहमान के अनुसार मरने वालों की संख्या अनुमान से कहीं अधिक होने की आशंका है। उन्होंने इस से पहले ११२ लोगों के मारे जाने का समाचार दिया था । इन हमलों में मारे जाने वालों में १०९ लोग शिया बहुल फ़ौआ ओर कफरया के हैं जो बश्शार असद के समर्थक माने जाते है ।