16 अप्रैल 2017 - 18:09
फ़ौआ और कफ़रिया हमले में मरने वालों की संख्या 112 हुई।

फ़ौआ और कफरया से विस्थापितों को लेकर जा रही बसों को निशाना बनाकर किये गए आतंकी हमले में मरने वालों की संख्या ११२ हो गई है।

फ़ौआ और कफरया से विस्थापितों को लेकर जा रही बसों को निशाना बनाकर किये गए आतंकी हमले में मरने वालों की संख्या ११२ हो गई है । हयूमन राइट्स वाच सीरिया के अनुसार कुछ घायलों की हालत चिंताजनक है अतः मरने वालों की संख्या और अधिक हो सकती है । ज्ञात रहे कि मार्च में ही सीरियन सरकार और आतंकी गुटों के बीच फ़ौआ, कफरया समेत कई क्षेत्रों में लोगों के स्थान्तरण को लेकर समझौता हुआ था । इस समझौते के तहत 16 हज़ार लोगों को सुरक्षित क्षेत्रों की ओर पलायन करना है । अभी तक किसी गुट ने इन हमलों की ज़िम्मेदारी नहीं ली है । लेकिन साक्ष्यों के आधार पर कहा जा रहा है कि इस हमले में वहाबी आतंकी गुट दाइश का हाथ है ।