15 अप्रैल 2017 - 18:40
सीरिया, फ़ौआ और कफ़रिया से नागरिकों को ले जाने वाली बसों पर आतंकी हमला, 30 से अधिक शहीद व घायल। + तस्वीरें

२०११ से ही आतंकियों की घेराबंदी में जीवन यापन को मजबूर शिया बहुल कफरया और फ़ौआ के नागरिको को हलब के अल राशिदीन क्षेत्र में लाया जा रहा है, जिनमे अधिकांश महिलाये, बच्चे और वृद्ध लोग शामिल हैं ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिया बहुल कफरया और फ़ौआ क्षेत्र से निकल कर सुरक्षित क्षेत्र की और जा रहे बसों के काफिले में हुए धमाके में कम से कम ३० लोगों की मौत हो गयी है। सूत्रों के अनुसार आतंकियों ने क्षेत्रीय लोगों को धमकी दी है कि इस हादसे की खबर अगर क्षेत्र के बाहर दी गयी तो गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना । ज्ञात रहे कि विद्रोही गुटों से समझौते के बाद २०११ से ही आतंकियों की घेराबंदी में जीवन यापन को मजबूर शिया बहुल कफरया और फ़ौआ के नागरिको को हलब के अल राशिदीन क्षेत्र में लाया जा रहा है, जिनमे अधिकांश महिलाये, बच्चे और वृद्ध लोग शामिल हैं ।