9 अप्रैल 2017 - 18:14
ट्रम्प ने फिर दी सीरिया पर हमले की धमकी।

ट्रम्प के अनुसार उन्होंने अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए इन हमलों का आदेश पारित किया है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने अमेरिकी कांग्रेस अध्यक्ष को लिखे पत्र में सीरिया के विरुद्ध फौजी कार्यवाही का विवरण देते हुए कहा कि वह अमेरिकी हितों के लिए भविष्य में भी ऐसी कार्यवाही करते रहेंगे। उनके अनुसार इन हमलों का उद्देश्य सीरियन सेना की क्षमता को कम करना था ताकि क्षेत्र में व्याप्त मानवीय संकट को कम किया जा सके तथा सीरियन सेना को केमिकल हथियारों के प्रयोग से दूर रखा जा सके । ज्ञात रहे कि कई अमेरिकी सीनेटरों तथा राजनैतिक हस्तियों ने शुक्रवार को सीरिया पर हुए बर्बरतापूर्ण हमलों का विरोध किया था । लेकिन ट्रम्प के अनुसार उन्होंने अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए इन हमलों का आदेश पारित किया है ।