8 अप्रैल 2017 - 18:07
अमरीका जंग को सही ठहराने के लिए झूट का सहारा लेता है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में बोलिविया के दूत ने कहा कि हमे इतिहास से सीख लेनी चाहिए अमेरिका जंग को सही ठहराने के लिए झूट का सहारा लेता है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में बोलिविया के दूत ने कहा कि हमे इतिहास से सीख लेनी चाहिए अमेरिका जंग को सही ठहराने के लिए झूट का सहारा लेता है। वह अपने हाथों में भूतपूर्व अमेरिकी रक्षामंत्री कॉलिन पावेल की तस्वीर उठाये हुए थे । उन्होंने कहा कि हमें याद रखना चाहिए कि अमेरिका ने २००३ में शोर मचाया था कि उनके पास सुबूत हैं कि इराक के पास व्यापक जनसंहार फैलाने वाले हथियार है लेकिन वह हथियार है कहाँ ? ज्ञात रहे कि सीरिया पर अमेरिकी बर्बरता को उचित ठहराते हुए अमेरिकी राजदूत निक्की हैली ने इसे एक महत्वपूर्ण क़दम बताते हुए भविष्य में भी सैन्य कार्यवाही का विकल्प खुला रहने की बात की थी । उन्होंने कहा था कि अमेरिका रासायनिक हथियारों के उपयोग पर चुप बैठने वाला नहीं है।