7 अप्रैल 2017 - 09:16
आईएस की हार से आहत अमेरिका ने किया सीरिया पर हमला।

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के हुक्म पर अमरीका की ओर से 60 टॉम हॉक क्रूज़ रॉकेट दाग़े गए

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: सी एन एन की रिपोर्ट के अनुसार अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के हुक्म पर अमरीका की ओर से 60 टॉम हॉक क्रूज़ रॉकेट दाग़े गए इस रिपोर्ट के अनुसार यह मिसाइल भूमध्य सागर में अमरीकी जहाज से दागे गए।
समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार व्हाइट हाउस के अधिकारियों का कहना था कि उनके मिसाइलों द्वारा सीरिया के अलशईरात एअरबेस को निशाना बनाया गया है।
गौरतलब है कि ट्रम्प के राष्ट्रपति बनने के बाद अमरीका की ओर से सीरिया सरकार के खिलाफ यह पहली कार्रवाई है।