अबनाः सूत्रों के अनुसार सऊदी अतिक्रमणकारी गठबंधन के युद्धक विमानों ने सिरवाह प्रान्त में एक एम्बुलेंस को निशाना बनाकर भीषण बमबारी की । स्थानीय सूत्रों के अनुसार अल ज़ायदी नामक स्थान पर एक एम्बुलेंस को निशाना बनाकर किये गए इस हमले में १ महिला तथा ५ सहायताकर्मी समेत १४ लोग मारे गए तथा ३ बच्चों सहित ५ अन्य नागरिक घायल हो गए हैं। क्षेत्राधिकारी के अनुसार सऊदी युद्धक विमानों ने सहायताकर्मियों को सीधा निशाना बनाया जिनके साथ कई अन्य नागरिक भी मारे गए ।
4 अप्रैल 2017 - 18:04
समाचार कोड: 821895
सऊदी युद्धक विमानों ने सहायताकर्मियों को सीधा निशाना बनाया जिनके साथ कई अन्य नागरिक भी मारे गए ।