अबनाः फ्रांस के विदेशमंत्री जान मार्क ने अरब लीग के अध्यक्ष अहमद अबुल गैत से मुलाक़ात के बाद कहा कि फिलिस्तीन समस्या के समाधान के बिना क्षेत्र में शांति स्थापना असंभव है । उन्होंने कहा कि हमे खबर मिली है कि इस्राईल ने फिर से अवैध निर्माण शुरू कर दिया है यह दुखद एवं उकसाने वाली कार्यवाही है । विश्व समुदाय को समझना होगा के जब तक दशकों पुराने फिलिस्तीन संकट का समाधान नही हो जाता क्षेत्र में शांति स्थापना का सपना साकार नहीं हो सकता । जान मार्क ने अवैध राष्ट्र की सुरक्षा की बात करते हुए कहा कि इस्राईल के साथ साथ एक फिलिस्तीनी राष्ट्र की स्थापना भी ज़रूरी है । ज्ञात रहे कि बृहस्पतिवार को ही अवैध राष्ट्र ने पश्चिमी तट में एक और आवासीय इकाई बनाने की घोषणा की है। पिछले २५ वर्षों में यह पहला अवसर है जब पश्चिमी तट के केंद्र में कोई ज़ायोनी कालोनी बसाई जा रही है
4 अप्रैल 2017 - 17:56
समाचार कोड: 821888
विश्व समुदाय को समझना होगा के जब तक दशकों पुराने फिलिस्तीन संकट का समाधान नही हो जाता क्षेत्र में शांति स्थापना का सपना साकार नहीं हो सकता ।