3 अप्रैल 2017 - 17:14
फ़ार्स की खाड़ी में अमेरिका की मौजूदगी का कोई औचित्य नहीं!!

ईरान के रक्षा मंत्री हुसैन देहक़ान के अमेरिका के आरोपों और तनाव बढ़ाने वाले बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि बेहतर है कि अमेरिका फारस की खाड़ी से निकल जाये

अबनाः  ईरान के रक्षा मंत्री हुसैन देहक़ान के अमेरिका के आरोपों और तनाव बढ़ाने वाले बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि बेहतर है कि अमेरिका फारस की खाड़ी से निकल जाये और क्षेत्र में अशांति न फैलाये । उन्होंने कहा कि अमेरिका का फारस की खाड़ी में क्या काम है ? उसे चाहिए कि यहाँ से निकल जाये तथा क्षेत्र में अराजकता का माहौल न बनाये । उन्होंने अमेरिकी आरोपो के जवाब में कहा क्या ऐसा संभव है कि कोई हथियार बन्द लुटेरा आपके घर में घुस आये और आप उसके लिए रेड कार्पेट बिछाये ?