अबनाः अपने इंस्टाग्राम पेज पर अमेरिकी सेंट्रल कमान के कमांडर जनरल विटल जोज़फ़ के ईरान विरोधी बयान पर राष्ट्रीय हित सरंक्षण परिषद् के अध्यक्ष मोहसिन रेज़ाई ने कहा कि ईरान की गतिविधियां क्षेत्र में शांति व्यवस्था एवं सुरक्षा स्थापित करने के लिए है । अमेरिका को चाहिए कि वह तथा उसके सहयोगी क्षेत्र में अनावश्यक हस्तक्षेप और जनसंहार से बाज़ आये । उन्होंने अमेरिकी जनरल को चेताते हुए लिखा कि होशियार रहो बुश की युद्धोंमादी नीतियों को बढ़ावा मत दो । ध्यान रहे कि तुम्हारा सामना अफगानिस्तान या इराक से नहीं बल्कि ईरान से है तुम्हे कोई भी दुस्साहस बहुत महँगा पड़ेगा । ज्ञात रहे कि अमेरिकी जनरल जोज़फ़ ने ईरान को अमेरिका के लिए सबसे बड़ा खतरा बताते हुए सैन्य कार्यवाही की मांग की थी ।
3 अप्रैल 2017 - 17:11
समाचार कोड: 821699
अमेरिकी जनरल को चेताते हुए लिखा कि होशियार रहो बुश की युद्धोंमादी नीतियों को बढ़ावा मत दो । ध्यान रहे कि तुम्हारा सामना अफगानिस्तान या इराक से नहीं बल्कि ईरान से है ।