23 मार्च 2017 - 14:21
ईरान, कोशिशों के बावजूद आतंकी कार्यवाहियों से सुरक्षित रहा है।

ईरान के गुप्तचर मंत्री ने कहा है कि ईरान एेसा एकमात्र देश हैं जो ईश्वर की कृपा से अत्यधिक दबाव और कई देशों की ओर से बहुत अधिक धन लुटाए जाने के बावजूद आतंकी कार्यवाहियों से सुरक्षित रहा है।

ईरान के गुप्तचर मंत्री ने कहा है कि ईरान एेसा एकमात्र देश हैं जो ईश्वर की कृपा से अत्यधिक दबाव और कई देशों की ओर से बहुत अधिक धन लुटाए जाने के बावजूद आतंकी कार्यवाहियों से सुरक्षित रहा है।
सैयद महमूद अलवी ने ईरान के कीश द्वीप में आयोजित एक समारोह में कहा कि दुनिया के बहुत से स्थानों पर दुश्मन इस बात की कोशिश कर रह हैं कि ईरान की सुरक्षा को असुरक्षा में बदल दें लेकिन ईश्वर और इमामे ज़माना अलैहिस्सलाम की कृपा से उनकी सभी साज़िशें विफल बना दी गई हैं। उन्होंने वरिष्ठ नेता के नए साल के संदेश की ओर संकेत करते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष ईरान की जनता ने टिकाऊ सुरक्षा का अनुभव किया।
सैयद महमूद अलवी ने कहा कि यह एेसी स्थिति में है कि जब इराक़, सीरिया और तुर्की सहित ईरान के ज़्यादातर पड़ोसी देशों में अशांति व असुरक्षा व्याप्त है और नाॅर्वे, फ़्रान्स और अमरीका जैसे देशों में भी आतंकवादी कार्यावाहियां हुई हैं। ईरान के गुप्तचर मंत्री ने कहा कि शांति व सुरक्षा, विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति का आधार है और संस्कृति, कला, अर्थ व्यवस्था और अध्यात्म, सुरक्षा की छाया में ही परवान चढ़ते हैं।