ब्रिटिश संसद के बाहर और आसपास एक समय में संदिग्ध आतंकियों के विभिन्न हमले में कई लोग घायल हो गये जबकि एक हमलावर मार दिया गया।
ब्रिटिश समाचार एजेन्सी रोइटर्ज़ की रिपोर्ट के अनुसार हाउस आफ़ कामंस के नेता डेविड लेडिंग्टन का कहना था कि हमलावर ने ब्रिटिश संसद के प्रांगड़ में पुलिस कर्मी पर चाक़ू से हमला किया किन्तु उसे पुलिस की ओर से जवाबी फ़ायरिंग में मार दिया गया।
आतंकवादी के संदिग्ध हमले के समय संसद की इमारत में हाउस आफ़ कामंस की बैठक जारी थी जिसे स्थगित कर दिया गया और सांसदों को अपने चेंबर में रहने का निर्देश दिया गया।
ब्रिटिश प्रधानमंत्री थ्रेसा मे के प्रवक्ता का अपने बयान में कहना था कि घटना में थ्रेसा मे सुरक्षित रहीं। पुलिस का कहना था कि जब तक हमले का उद्देश्य पता नहीं चल जाता हम घटना की आतंकवाद के अंतर्गत जांच करेंगे।
दूसरी ओर ब्रिटिश संसद के निकट वेस्ट मिनिस्टर पुल पर एक अन्य संदिग्ध आतंकवादी हमले में कई लोग घायल हो गये। पुलिस का कहना है कि वेस्ट मिनिस्टर पुल पर घटने वाली घटना के बाद अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तलब कर लिया गया और घटना की जांच आरंभ कर दी गयी।
हमले के बाद भूमिगत ट्रेन स्टेशन को भी पुलिस की अपील पर बंद कर दिया गया। ब्रिटिश समाचार एजेन्सी बीबीसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि हमलावर एक ही व्यक्ति था जिसने पहले वेस्ट मिनिस्टर पुल पर कई लोगों पर गाड़ी चढ़ा कर घायल कर दिया और फिर संसद भवन में चाक़ू से पुलिसकर्मी पर हमला किया।
23 मार्च 2017 - 13:50
समाचार कोड: 819516
ब्रिटिश संसद के बाहर और आसपास एक समय में संदिग्ध आतंकियों के विभिन्न हमले में कई लोग घायल हो गये जबकि एक हमलावर मार दिया गया।