इराक़ी युद्धक विमानों ने अल-अंबार प्रांत में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के हथियारों के एक भंडार को नष्ट कर दिया है।
गुरुवार को प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, इसी प्रकार इराक़ी युद्धक विमानों ने पश्चिमी इराक़ में स्थित अंबार प्रांत के रमादी शहर के आसपास के इलाक़ों में दाइश के कई ठिकानों को ध्वस्त कर दिया।
इराक़ी वायु सेना की इस कार्यवाही में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के कई आतंकवादी भी ढेर हो गए हैं।
इस बीच, इराक़ी सेना के प्रवक्ता याहया रसूल ने कहा है कि इराक़ी सेना ने मूसिल के पश्चिमी इलाक़े के 60 प्रतिशत भाग को दाइश के क़ब्ज़े से आज़ाद करा लिया है।
उल्लेखनीय है कि इराक़ी सेना ने दाइश का गढ़ माने जाने वाले मूसिल शहर को आज़ाद कराने के लिए 17 अक्तूबर 2016 को व्यापक अभियान शुरू किया था।
इराक़ी सेना ने इस साल जनवरी में मूसिल के पूर्वी भाग को दाइश से आज़ाद करा लिया था और 19 फ़रवरी को शहर के पश्चिमी भाग को आज़ाद कराने के लिए अभियान छेड़ा था, जो अभी भी जारी है।
16 मार्च 2017 - 20:06
समाचार कोड: 818233
इराक़ी युद्धक विमानों ने अल-अंबार प्रांत में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के हथियारों के एक भंडार को नष्ट कर दिया है।