इस्राईल के रेडियो ने ग़ज़्ज़ा पट्टी में इस्राईल के एक जासूसी ड्रोन के गिरने की सूचना दी है।
बुधवार की इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार, ज़ायोनी सूत्रों ने घोषणा की है कि यह जासूसी विमान स्काई राइडर की श्रेणी का था और इस्राईली सेना ने ड्रोन के गिरने और तबाह होने के कारणों का पता लगाने के लिए अपनी जांच आरंभ कर दी है।
इस्राईल के ड्रोन विमान हमेशा ग़ज़्ज़ा के आसमान पर उड़ानें भरते रहते हैं और उनकी हर प्रकार की जासूसी करते हैं। इस्राईल के ड्रोन विमानों की उड़ान से फ़िलिस्तीनी जनता में भय व्याप्त रहता है।
पिछले एक दशक से ग़ज़्ज़ा पट्टी इस्राईल के भीषण परिवेष्टन में है और यहां की जनता की दयनीय स्थिति पर पूरी दुनिया आपत्ति जता चुकी है किन्तु अभी तक परिवेष्टन समाप्त करने के लिए किसी भी अंतर्राष्ट्रीय संस्था या देश की ओर से कोई कार्यवाही नहीं की गयी।
15 मार्च 2017 - 19:39
समाचार कोड: 818002
इस्राईल के रेडियो ने ग़ज़्ज़ा पट्टी में इस्राईल के एक जासूसी ड्रोन के गिरने की सूचना दी है।