14 मार्च 2017 - 20:25
ट्रम्प के राष्ट्रपति बनने के बाद से अमरीकी नागरिक देश छोड़ने के प्रयास में।

न्यूज़ीलैंड के गृह मंत्रालय ने घोषणा की है कि अमरीका में डोनल्ड ट्रम्प का शासन शुरू होने के बाद के 12 हफ़्तों में न्यूज़ीलैंड की नागरिकता का आवेदन करने वाले अमरीकियों की संख्या में 70 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

न्यूज़ीलैंड के गृह मंत्रालय ने घोषणा की है कि अमरीका में डोनल्ड ट्रम्प का शासन शुरू होने के बाद के 12 हफ़्तों में न्यूज़ीलैंड की नागरिकता का आवेदन करने वाले अमरीकियों की संख्या में 70 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
एसोशिएटेड प्रेस ने रिपोर्ट दी है कि न्यूज़ीलैंड के गृह मंत्रालय ने जब समीक्षा की कि पिछले साल इतनी अवधि में कितने अमरीकियों ने नागरिकता का आवेदन किया था और दोनों संख्याओं की तुलना की गई तो इस साल 70 प्रतिशत की वृद्धि देखने में आई।
गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार वर्क वीज़ा का आवेदन करने वाले अमरीकियों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। अमरीका में राष्ट्रपति चुनाव होने के बाद दो हफ़्ते के भीतर ही न्यूज़ीलैंड की वर्क वीज़ा और नागरिकता से संबंधित वेबसाइट पर अमरीकी विज़िटरों की संख्या अचानक दस गुना बढ़ गई।
न्यूज़ीलैंड में रहने वाले बहुत से अमरीकी नागरिकों ने कहा है कि उनके परिवार के लोग और मित्र ट्रम्प के राष्ट्रपति बनने के बाद इस देश से निकल जाने के प्रयास में हैं।
बहुत से लोगों का कहना है कि ट्रम्प की जीत के बाद अमरीकी नागरिकों का अन्य देशों की ओर पलायन करने का मुद्दा हास्यास्पद है लेकिन न्यूज़ीलैंड के गृह मंत्रालय ने जो रिपोर्ट जारी की है उससे यह बात साबित हो गई है कि अमरीकी नागरिकों के पलायन का मुद्दा गंभीर है।
टम्प की चुनावी विजय के बाद न्यूज़ीलैंड के इमीग्रेशन विभाग की वेबसाइट पर अचानक अमरीकी विज़िटरों की संख्या 56 हज़ार से भी अधिक हो गई जबकि यह संख्या आम दिनों में ढाई हज़ार के आस पास हुआ करती थी।
न्यूज़ीलैंड अमरीका से दस हज़ार किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित है। इस देश की अर्थ व्यवस्था के मूल स्तंभ पशुपालन और खेती है। इस देश की जनसंख्या 48 लाख है जबकि इस देश में भेड़ों की संख्या इसकी छह गुना है।